Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
image
image
image
image
image

अररिया, 07 अगस्त 2026 जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया गोदभराई एवं स्तनपान दिवस विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर आज जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई एवं स्तनपान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं परिवार के सदस्यों को मातृ एवं शिशु पोषण, स्तनपान तथा नवजात शिशु की उचित देखभाल के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अररिया श्रीमती कविता कुमारी के द्वारा किरकिचिया पंचायत केंद्र संख्या 12102 आदिवासी टोला उपस्थित होकर कार्यक्रम का सफल आयोजन हेतु निर्देश दिया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म आयोजित की गई तथा माताओं एवं परिवार के सदस्यों को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य देखभाल एवं सुरक्षित मातृत्व के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं स्तनपान दिवस के अवसर पर नवजात शिशु के लिए जन्म के बाद मां का पहला दूध पिलाने के महत्व के संबंध में माताओं को जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा बताया गया कि मां का पहला दूध शिशु के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं पोषक होता है तथा यह नवजात को संक्रमण से बचाने और उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में सहायक होता है। कार्यक्रम के दौरान माताओं को जन्म के बाद शीघ्र स्तनपान शुरू कराने तथा छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही छह माह की आयु पूर्ण होने के बाद स्तनपान के साथ उपयुक्त पूरक आहार शुरू करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी रही। सेविकाओं द्वारा पोषण, स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई, शिशु की वृद्धि निगरानी एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। कार्यक्रम के माध्यम से जिले की माताओं एवं समुदाय को यह संदेश दिया गया कि “मां का पहला दूध, शिशु का पहला टीका” है तथा स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे के लिए उचित पोषण एवं स्तनपान को प्राथमिकता देना आवश्यक है। जिला प्रशासन अररिया Information & Public Relations Department, Government of Bihar

3 views | Araria, Bihar | Aug 7, 2026

MORE NEWS