बिंदकी: बिंदकी में अधिवक्ता संघ की बैठक में अधिवक्ताओं के ड्रेस कोड की अनिवार्यता का लिया गया निर्णय
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील के अधिवक्ता सभागार कक्ष में शनिवार को दिन में करीब 3:00 बजे अधिवक्ता संघ की एक बैठक हुई। जिसमें अधिवक्ताओं की ड्रेस की अनिवार्यता का निर्णय लिया गया। कहा गया कि प्रत्येक अधिवक्ता को अपनी निर्धारित ड्रेस पहनना होगा। अन्यथा किसी वाद विवाद की स्थिति में अधिवक्ता संघ की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। इस मौके तमाम अधिवक्ता रहे।