कलान: छुट्टा जानवर से बाइक टकराने से हरेली गांव निवासी महिला की हुई मौत
कलान। ग्राम पंचायत हरेली निवासी सुरजीत भोजवाल पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से ससुराल जा रहे थे। रास्ते में छुट्टा जानवर के सामने आ जाने से बाइक टकरा गई। हादसे में उनकी पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष समेत अन्य लोग पीएम हाउस पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की