कानपुर: साइबर अपराधियों के जाल में फंसकर स्वास्थ्य कर्मी के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान
काकादेव थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मी के बेटे ने साइबर अपराधियों के जाल में फंसकर फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे का शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गये। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी।थाना प्रभारी ने शुक्रवार 3 बजे मामले में बताया कि,जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।