कानपुर: आईआईटी में बने साइबर सेल ने साइबर क्राइम रोकने के लिए कार्य किया शुरू
साइबर क्राइम का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए कानपुर पुलिस कमिश्नर ने आईआईटी से एक एमओयू किया था। अब इसी के तहत आईआईटी के इंक्यूबेशन सेंटर में साइबर सेल का गठन किया गया है। यहां पर पुलिस के साथ ही आईआईटी के एक्सपर्ट शहर के साइबर केस पर काम करके उसे सॉल्व करेंगे। शुक्रवार 12:00 बजे से इस सेल ने काम करना शुरू कर दिया है।