कानपुर: हीटर की चपेट में आने से नेशनल योगा चैंपियन की मौत
सिविल लाइंस स्थित घर से अलग होकर महिला छात्रावास में सालों से रहकर गुजर-बसर कर रहीं योगा में नेशनल चैंपियन रहीं मंजू वर्मा हीटर की चपेट में आने से जल गईं। आनन फानन में उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां10 दिन बाद बुधवार गुरुवार मध्य रात्रि उन्होंने अंतिम सांस ली। कोतवाली इंस्पेक्टर ने गुरुवार 10 बजे बताया कि,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।