कानपुर: जिले में अब बुलडोजर कार्रवाई से 15 दिन पहले देना होगा नोटिस, एडीएम सिटी ने दी जानकारी
अब बुलडोजर कार्रवाई से पहले कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह पालन करना होगा। अचानक न तो मकान गिराए जाएंगे और न ही किसी संपत्ति का ध्वस्तीकरण होगा क्योंकि नोटिस तामील कर 15 दिन का समय देने के और संबंधित विभाग को अवगत करना होगा एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने शुक्रवार 11बजे बताया कि,ध्वस्तीकरण करने वाली प्रक्रिया से जुड़े सभी विभागों को पत्र भेजकर निर्देश दिए गए हैं।