बक्सर: लोक शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर डीएम का जोर, 21 मामलों की हुई सुनवाई
Buxar, Buxar | Jun 25, 2026 कलेक्ट्रे परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम साहिला ने लोक शिकायत निवारण से संबंधित द्वितीय अपील मामलों की सुनवाई की। सुनवाई प्रक्रिया कार्यालय कक्ष के साथ-साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए। डीएमने कुल 21 मामलों की सुनवाई की। इनमें 20 मामले लोक शिकायत अधिकार निवारण अधिनियम के थे।