बारुन: जातिसूचक गाली देकर मां-बेटे की पिटाई, बारुण पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बारुण थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए एक महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बारुण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।