मेरठ: गंगानगर में एक्सिस बैंक एटीएम तोड़कर चोरी, एक महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा, बैंक भुवनेश्वर कुमार के मावी प्लाजा में है
Meerut, Meerut | Apr 16, 2026 मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र में स्थित Axis Bank की शाखा में एटीएम मशीन तोड़कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि यह बैंक भारतीय क्रिकेटर Bhuvneshwar Kumar के मावी प्लाजा में स्थित है। घटना को करीब एक महीना बीत जाने के बाद पुलिस ने बुधवार देर रात मुकदमा दर्ज किया।