पामगढ़: पामगढ़ पुलिस की विशेष पहल, ग्राम भड़ेसर में 60 महिला कमांडो टीम का किया गया गठन
जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन थाना प्रभारी पामगढ़ सावन कुमार सारथी द्वारा ग्राम पंचायत भड़ेसर में पहुंचकर व्यापक जन -जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं एवं युवाओं को सुरक्षा, कानून एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा। अभियान के दौरान महिला कमांडो टीम का गठन किया।