तेंदूखेड़ा तेजगढ़ थाना क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन का मामला सामने आया है।थाना प्रभारी अरविंद सिंह अपने निजी वाहन महिंद्रा बोलेरो का उपयोग कर रहे थे जिस पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी व प्राइवेट वाहन पर पुलिस लिखा हुआ था उक्त वाहन नियमों के विरुद्ध पाया गया।शुक्रवार की शाम 6 बजे थाना प्रभारी के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए₹500 का चालान व ब्लैक फिल्म हटाई गई।