कोडरमा: Back to School अभियान पर जिलास्तरीय उन्मुखीकरण बैठक, कोडरमा विधायक ने कहा- बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें
समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय ‘स्कूल रूआर 2026’ (Back to School) अभियान पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में माननीय विधायक डॉ० नीरा यादव, जिला परिषद अध्यक्ष श्री रामधन यादव, अन्य जन प्रतिनिधि, जिला शिक्षा पदाधिकारी/शिक्षा अधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मौजूद थे।