शाजापुर: दुपाड़ा रोड पर हरण गांव के पास सड़क हादसे में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
दुपाड़ा रोड पर हरण गांव के पास एक बाइक सवार बुजुर्ग व्यक्ति खड़ी ट्रॉली से टकराया गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार रात करीब 12 बजे करीब की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, प्याज से भरी एक पंचर ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी। ट्रैक्टर चालक ने ट्रॉली का पहिया खोलकर ट्रॉली सड़क पर छोड़ दिया था।इसी दौरान बाइक सवार बुजुर्ग वहा खड़ी ट्राली से टकरा गया।