शाजापुर: पतोली गांव में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला आया सामने, आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
लालघाटी थाना क्षेत्र के ग्राम पतोली में एक युवक ने28वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत की। पीड़िता ने लालघाटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।लालघाटी थाने से मिली जानकारी के अनुसार नारायण कसुमारिया पिता पन्नालाल कसुमारिया ने महिला को बुरी नियत से देखा। उसने महिला का हाथ पकड़कर अश्लील हरकत की। महिला के मना करने पर आरोपी ने उसके गाल पर थप्पड़ भी जड़ दिया।