शाजापुर: डाँसी रोड पर बाल मजदूर की मौत, परिजनों ने दोषी ठेकेदार को पकड़कर किया हंगामा, पुलिस के हवाले किया
डांसी रोड़ पर विगत दिनों सड़क निर्माण के दौरान काम करते हुए एक नाबालिग मजदूर की मौत हो गई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने परिजनों के हंगामे के बाद मिक्सर मशीन के अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया। लेकिन परिजनों ने नामजद शिकायत दर्ज की थी आज परिजनों ने ठेकेदार को फिर काम करते हुए पकड़ लिया और हंगामा किया और इस दौरान पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।