दतिया: दतिया-भांडेर रोड बाईपास पुल के पास दो बाइकों की भिड़ंत, 3 घायल, 2 अस्पताल रेफर
Datia, Datia | May 5, 2026 दतिया जिले के दतिया-भांडेर रोड पर सोमवार रात एक सड़क हादसे में 03 लोग घायल हो गए। यह घटना रात करीब 10 बजे दतिया-भांडेर रोड पर बाईपास पुल के पास हुई, जहां 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। प्जानकारी के अनुसार गुढ़ा निवासी हर्ष वंषकार औऱ ध्रुव वंषकार अपनी बाइक से अपने घर की ओर जा रहे थे। वहीं रामगढ़ ग्राम निवासी कमलेश बाल्मीक अपनी बाइक से भांदेर जा रहा था।