खंडवा: खंडवा में दिनदहाड़े बाइक चोरी का लाइव वीडियो वायरल, चोर ने चाबी से उड़ाई गाड़ी
खंडवा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चोर अब इतने बेखौफ हो चुके हैं कि भीड़भाड़ वाले इलाके में भी वारदात को अंजाम देने से नहीं डर रहे। मामला खंडवा के मानसिंह मिल चौराहे का बताया जा रहा है, जहां बावड़ियां काजी निवासी रूपेश सेन की बाइक चोरी हो गई… और ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।