कुमारखंड: भैरोपुर वार्ड 7 में महिला को डायन कहकर प्रताड़ित किया, पति-बेटे समेत मारपीट कर किया जख्मी
मधेपुरा जिले कुमारखंड थाना क्षेत्र के भैरोपुर वार्ड सात में बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे एक महिला को डायन कहकर प्रताड़ित कर रहे थे। जब महिला और उसके पति, पुत्र ने विरोध किया तो महिला और उसके पति और पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने आनन फनान में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।