जखनिया: अब कचहरी नहीं, गांव पहुंचा इंसाफ! जखनिया में पहली बार लगा सचल कोर्ट, मौके पर सुनी गई ग्रामीणों की फरियाद
गाजीपुर के जखनिया से न्याय व्यवस्था की एक नई और अनोखी तस्वीर सामने आई है। अब ग्रामीणों को छोटे-छोटे विवादों के लिए अदालतों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, क्योंकि न्याय खुद उनके गांव तक पहुंच रहा है। शुक्रवार को जखनिया गोविंद गांव में पहली बार सचल यानी मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया, जहां जमीन विवाद, घरेलू हिंसा और पारिवारिक कलह जैसे मामलों की मौके पर सुनवाई...