सरधना: मध्य प्रदेश के रीवा में आर्यिकाओं की असमय समाधि पर जैन समाज में रोष, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
सरधना मध्य प्रदेश के रीवा में परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका श्री श्रुतमति माताजी एवं आर्यिका श्री उपशममति माताजी की असमय समाधि (निधन) को लेकर सरधना का जैन समाज गहरे शोक और आक्रोश में है। शुक्रवार को सीएम कार्यालय पहुंचे सकल जैन समाज सरधना एवं जैन बाल संघ परिवार के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री के नाम प्रेषित