डुमरा: सीतामढ़ी में 1512 करोड़ की प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का शुभारंभ, 2.5 लाख उपभोक्ताओं के घर लगेंगे सोलर प्लांट
सीतामढ़ी समाहरणालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ₹1512 करोड़ की लागत से 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना कार्य का शुभारंभ किया गया।