गुना नगर: जज्जी बस स्टैंड पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हथियार तस्कर को 3 देसी कट्टा व एक जिंदा राउंड के साथ किया गिरफ्तार
गुना कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हथियार तस्कर को पकड़ा है। 20 मई को थाना प्रभारी ने बताया, 19 मई देर रात जज्जी बस स्टैंड पर रेन बसेरा के पास सूचना पर घेराबंदी कर सोहेब शाह निवासी कर्नलगंज कानपुर यूपी को पकड़ा, उसके पास 315 बोर के तीन देसी कट्टे एक जिंदा राउंड बरामद हुआ, जिसे विधिवत जप्त कर मामला दर्ज किया। हथियार तस्करी नेटवर्क की पूछताछ जांच जारी है।