सैदपुर: 33000 हाईटेंशन करंट से झुलसे 4 मासूम, 1 की हालत गंभीर, जर्जर पोल को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, विभाग ने बताया हवाई करंट
सैदपुर थानाक्षेत्र स्थित शेखपुर गाँव में शुक्रवार को एक बार फिर बिजली विभाग में प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई, जब 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चार बच्चे बुरी तरह झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही गाँव में जबरदस्त अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक बच्ची को रेफर कर दिया गया।