तोशाम: तोशाम एसडीएम डॉ. नैन ने भगवान परशुराम के आदर्श राष्ट्रवाद की दी प्रेरणा
एसडीएम डॉ. अशवीर नैन ने कहा है कि भगवान परशुराम का जीवन साहस, युद्ध कौशल, शांति, धैर्य और विवेक का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में न्याय और समानता स्थापित करने की अपील की। एसडीएम डॉ. नैन ने उक्त विचार ब्राह्मण समाज तोशाम द्वारा आयोजित भगवान परशुराम चौक पर उनकी जयंती कार्यक्रम में शिरकत करने के अवसर पर व्यक्त किए।