मेराल: मेराल के पचाफेडी में एसडीएम ने फर्जी सीएससी सेंटर पर की बड़ी कार्रवाई
सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में मेराल प्रखंड के पचफेड़ी स्थित “विशाल ऑनलाइन सेंटर” में औचक जांच की। जांच के दौरान ऐसे कई प्राथमिक साक्ष्य मिले, जिनसे बिना वैध प्रक्रिया और बिना समुचित जांच के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने की आशंका प्रबल हुई। मौके पर से ही एसडीएम ने मेराल अंचल अधिकारी को निर्देश देते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम क