मानपुर: उर्दना गांव में गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग, फसल का आंशिक नुकसान, ग्रामीणों ने संभाली स्थिति, टला बड़ा हादसा
Manpur, Umaria | Apr 19, 2026 उर्दना गांव मे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया,जब खेत से ट्रैक्टर ट्रॉली मे गेहूं की फसल लेकर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली मे बिजली के तार की चिंगारी से अचानक आग लग गई।घटना के बाद गांव मेअफरा-तफरी मच गई,लेकिन ग्रामीणो की तत्परता ने स्थिति को बिगड़ने से बचा लिया।ग्रामीणो ने इस घटना के लिए क्षेत्र मे जर्जर और नीचे लटक रहे बिजली के तार को जिम्मेदार ठहराया है।