पेण्ड्रा रोड गौरेला: पेंड्रा - रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास कोयले से लदे दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक गंभीर रूप से घायल
दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा देर रात हुआ , जिसके बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। दुर्घटना के चलते सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। आमने-सामने हुई टक्कर में एक ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घायल चालक को उपचार के लिए गौरेला जिला अस्पताल भेजा।