ग्वालियर गिर्द: गुमटी लगाने वाले दुकानदार के साथ शराबियों ने की मारपीट वीडियो हुआ वायरल पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
कैंसर पहाड़िया क्षेत्र में गुमटी लगाने वाले नंदराम के साथ कुछ स्थानीय बदमाशों ने शराब के नशे में मारपीट कर दी, मारपीट की यह घटना 24 जनवरी की है तब से ही नंदराम पुलिस थाने और अफसरों के चक्कर लगा रहे है.लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है.आरोपी अरविंद प्रदीप और निक्कू जाटव आदि ने नंदराम के साथ मारपीट की है इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था