लखीमपुर खीरी जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। सदर क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपते हुए बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।