ओबरा: डाला में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Obra, Sonbhadra | Apr 18, 2026 सोनभद्र के डाला में एक महिला का शव शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला। सूचना मिलने पर डाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना चोपन थाना क्षेत्र के डाला पुलिस चौकी अंतर्गत बाड़ी यूपीएसएमडीसी कारपोरेशन के पहाड़ी के पास की है।