मोहनपुर: बाराचट्टी जीटी रोड पुल के पास इनोवा से अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
Mohanpur, Gaya | Apr 4, 2026 प्रभारी थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने शनिवार को 3:00 बजे दिन में बताया कि बाराचट्टी जीटी रोड पर पुल के पास गश्ती के क्रम में मिली गुप्त सूचना पर झारखंड के तरफ से आ रही इनोवा वाहन में ली गई तलाशी के दौरान 34.710 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है और वाहन पर चालक अभिषेक कुमार और शिभम कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेजा गया।