बहराइच: झिंगहा घाट के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
नगर कोतवाली के झिंगहा घाट के पास लोगों ने एंबुलेंस मंगवाकर एक बेहोश पड़े युवक को अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव की पहचान का प्रयास कर रही है। वही अभी तक अज्ञात युवक के शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया गया है। जाच जारी है।