लोहरदगा: लोहरदगा जामुन टोली में जय श्रीराम समिति की बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक एकजुटता और जनसेवा के कार्यों पर जोर।
लोहरदगा जय श्रीराम समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार शाम लगभग 7:30 बजे लोहरदगा सदर प्रखंड अंतर्गत जामुन टोली गांव में सदर प्रखंड प्रभारी बजरंग साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के जिला संरक्षक सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती तथा समाजहित में उसकी सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा।