लोहरदगा: झखरा गांव में बिजली चोरी को लेकर तीन लोगों के खिलाफ सेन्हा थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी
शनिवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल लोहरदगा के कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर छापेमारी टीम का गठन किया गया था। जिसमें बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता अज्जू कश्यप के अलावे भोला प्रसाद साहू,रंजीत आदि शामिल थे।झखरा गांव में कयूम अंसारी, नदीम अख्तर सुनील उरांव पर बिजली चोरी को लेकर सभी तीनों लोगों में 13797 रुपये क्षतिपूर्ति राशि तय की गई।