लोहरदगा: पत्नी की गुमशुदगी को लेकर पति ने भंडरा थाना में दर्ज कराई सन्हा
भंडरा थाना क्षेत्र के अंबेरा गांव निवासी जगरनाथ महतो ने अपनी पत्नी सीमा देवी की गुमशुदगी को लेकर भंडरा थाना में सन्हा दर्ज कराई है। जगरनाथ महतो ने कहा कि विगत 12 फरवरी को पत्नी सीमा देवी उनके पुत्र विवान महतो व सिद्धार्थ महतो के साथ भुंजनिया शादी समारोह में गई हुई थी।इसके बाद शाम को 5:30 बजे बच्चों को घर में छोड़कर कहीं चली गई है।