लोहरदगा: चंपई सोरेन सरकार में मंत्री बनने के बाद विधानसभा क्षेत्र पहुंचे वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव का हुआ जोरदार स्वागत
चंपई सरकार के मंत्रिमंडल में मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव का उनके समर्थकों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला परिषदन में उनका जोरदार स्वागत किया। डॉ रामेश्वर उरांव को कांग्रेस पार्टी की सभी इकाइयों ने बुके देकर और शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर सैकड़ो कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।