लोहरदगा: अबुआ आवास में हुई गड़बड़ी को लेकर मुखिया संघ ने समाहरणालय में उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
लोहरदगा जिले की अलग-अलग पंचायतों में अबुआ आवास योजना में हुई गड़बड़ी को लेकर मुखिया संघ के नेतृत्व में सभी मुखियाओं ने शनिवार को समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण को ज्ञापन सौंपा है। और अबुआ आवास योजना की पहली लिस्ट में गड़बड़ी की जांच की मांग की है।