लोहरदगा: देर शाम हुए सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद आज हुआ पोस्टमार्टम
शुक्रवार शाम हुए सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला सदर थाना क्षेत्र के कुडू लोहरदगा मुख्य मार्ग की है। शुक्रवार शाम लोहरदगा से कडाक अपने घर लौटने के क्रम में हिरहि के समीप एक डस्टर कार से मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गई थी जिसके बाद गंभीर स्थिति में युवक को अस्पताल लाया गया था।