गोपालगंज: छवही गांव में भूमि विवाद के चलते चाकूबाजी, दंपती घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छवही गांव भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पड़ोस के लोगों ने चाकू से हमला कर दंपती को जख्मी कर दिया। जख्मी दंपति को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।