गाजीपुर में गैस सिलेंडर को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी अनंत सिंह ने लोगों से घबराने की बजाय संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण कुछ चुनौतियां जरूर हैं,लेकिन गाजीपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई लगातार हो रही है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि पहले जहां रोजाना औसतन 12 हजार 483 सिलेंडर की खपत है।