बलिया: पशुओं का भव्य मेला 12 से 14 नवंबर तक, बिना आवंटन प्रवेश नहीं
Ballia, Ballia | Nov 7, 2026 बलिया नगर पालिका परिषद की ओर से पुराने गौरवशाली परंपरा को जारी रखते हुए 12 से 14 नवंबर तक नंदीग्राम में पशुओं का मेला आयोजित होगा। बिना जमीन आवंटन के व्यापारी और पशु मेला परिसर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत हास्य थीम पर कवि सम्मेलन भी होगा। लगभग 2500 निमंत्रण कार्ड वितरित किए जाएंगे।