छात्र हत्या का खुलासा नहीं।
पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार से लगाई न्याय की गुहार।
SP ने कहा बहुत जल्द खुलासा होगा।
शेखपुरा शहर के बाईपास रोड स्थित मेहूस मोड़ निवासी व्यवसाई संतोष यादव के पुत्र हंसराज उर्फ राजा कुमार की हत्या जमुआरा पहाड़ की खाई में भरे पानी में शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने कहा बहुत जल्द खुलासा होगा।
राधे यादव, गोविंद यादव, संतोष यादव,सागर यादव, विनय यादव सहित पीड़ित परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह से अधिक दिन हो जाने के बाद भी मामला का खुलासा नहीं हुआ। जिला पुलिस प्रशासन से जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने की मांग किया।
चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की छात्रा के साथ दिनदहाड़े कथित रूप से दुष्कर्म हुआ था। इस मामले को लेकर भी जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली ने पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार से मांग किया।