शाहजहांपुर: नाले की पुलिया पर कब्जे के आरोप से जलभराव, परेशान कॉलोनीवासियों ने बताई अपनी समस्या, सुनिए लोगों ने क्या कहा
शाहजहांपुर। निगोही रोड स्थित साहित्यपुरम कॉलोनी के गेट नंबर-3 पर शिव मंदिर के पास नाले की पुलिया पर कथित कब्जे का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ईंट, रोड़ी और मलबा डालकर पानी की निकासी बाधित कर दी गई है। इससे बारिश के दौरान आसपास के घरों और प्लॉटों में जलभराव हो जाता है। गंदे पानी के जमाव से बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।