साइबर फ्रॉड पर पटना पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश पर साइबर फ्रॉड में संलिप्त वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में साइबर फ्रॉड में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जो कमीशन प्राप्त करने के लिए अपने बैंक खातों में अवैध धनराशि प्राप्त करते थे।