हरसूद: नया हरसूद के गांधी चौक में रावण दहन के लिए तैयार हो रहा रावण का पुतला
Harsud, Khandwa | Oct 18, 2026 शारदीय नवरात्रि पर्व के पश्चात दशहरा पर्व पर नया हरसूद स्थित गांधी चौक में जय माताजी महोत्सव समिति नया हरसूद द्वारा रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर गांधी चौक में रावण के पुतले को तैयार करने का कार्य चल रहा है। नया हरसूद के कलाकार संजय सिकलीगर द्वारा गांधी चौक में रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है।