सुपौल: शादी के 10 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, गले पर मिला फंदे का निशान
Supaul, Supaul | Sep 29, 2026 सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गजहर वार्ड संख्या-3 में शादी के महज 10 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान नेहा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नेहा ने कुछ दिन पूर्व बिट्टू सरदार से प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद उसके गले पर फंदे का निशान मिलने से मामला चर्चा में है।