पीलीबंगा: 36 एमओडी में युवक के साथ लाठी-डंडों से की गई मारपीट, गोलूवाला थाने में मामला दर्ज
36 एमओडी क्षेत्र में एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने के आरोप में गोलूवाला पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आज मंगलवार को बताया कि चक 9 टीकेडब्ल्यू, थाना लालगढ़ निवासी रमेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी ने आरोप लगाया कि 9नामजद आरोपियों उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर चोटें पहुंचाईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।