फारबिसगंज: फारबिसगंज पुलिस ने भजनपुर में छापेमारी कर प्रतिबंधित कफ सिरप किया जब्त
फारबिसगंज पुलिस ने भजनपुर में छापेमारी कर बड़ी संख्या में प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया. मंगलवार को दो बजे पत्रकारों को जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया की भजनपुर में एक घर में छापेमारी कर3650 पीस प्रतिबंधित कफ को जब्त किया गया है. फारबिसगंज पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. अररिया एसपी के निर्देश पर छापेमारी की गई.