फारबिसगंज: वक़्फ़ संशोधन कानून के खिलाफ होने वाली जनसभा की तैयारी को लेकर रामपुर दक्षिण में हुई बैठक
वक़्फ़ संशोधन कानून के खिलाफ और वक़्फ़ संपत्तियों की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दे को लेकर आगामी 18 मई को फारबिसगंज में एक बड़ी जनसभा आयोजित की जा रही है. इस सभा में मुख्य वक्ता के रूप में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव हज़रत मौलाना उमरैन महफूज रहमानी साहब और मिल्लत टाइम्स के चीफ एडिटर जनाब शम्स तबरेज कासमी साहब शिरकत करेंगे.